अंतिम प्रवक्ता

Top Menu

  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

Main Menu

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

logo

Header Banner

अंतिम प्रवक्ता

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • Antim Pravakta February 2013 - E-magazine

      August 18, 2013
      1
    • magazine

      February 21, 2013
      0
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ

  • स्वभाषा के विकास तथा देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें : अमित शाह

  • सरकार देश में मजबूत लॉजिस्टिक तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ

  • डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं महिलाएं और छोटे किसान : प्रधानमंत्री मोदी

  • ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला

News
Home›News›शाह ने पिंगली वेंकैया पर डाक टिकट जारी किया

शाह ने पिंगली वेंकैया पर डाक टिकट जारी किया

By Antim Pravakta
August 3, 2022
1456
0
Share:

अंतिम प्रवक्ता नई दिल्ली, 03 अगस्त। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आन, बान और शान तिरंगे की रचना करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगलि वेंकय्या की स्मृति में डाक टिकट जारी किया तथा हर घर तिरंगा थीम गीत भी लॉंच किया। शाह ने श्री वेंकैया की जयंती पर आयोजित ‘तिरंगा उत्सव’ कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगलि वेंकय्या जी की 146वीं जयंती है, जिन्होंने हमारी आन, बान, शान और देश के निशान तिरंगे को बनाया तथा इसे लोगों के बीच सथापित किया। उन्होंने कहा कि इसी तिरंगे की कसम खाकर सीमा पर देश का जवान अपना सर्वस्व अर्पण कर देता है, इसी तिरंगे को देखकर देश के करोड़ों किसान पूरी दुनिया का पेट भरने के लिए पुरुषार्थ करते हैं और ये तिरंगा ही है जो देशवासियों के दिल में देश का निशान बनकर स्थापित हुआ है।

शाह ने कहा कि ये वर्ष आज़ादी के अमृत महोत्सव का वर्ष है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा, “उस दिन की कल्पना कीजिए जब देश के 20 करोड़ घरों पर तिरंगा शान से लहरा रहा हो, यह कल्पना करते ही आज़ादी के अमृत महोत्सव का महत्व हमारे दिलो दिमाग़ में सजीव हो जाएगा।” उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवाहन किया है कि आज दो अगस्त से सभी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगायें और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पूरी दुनिया को बताएं कि भारत पुन: महान बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के निर्णय के पीछे तीन उद्देश्य हैं। पहला, जिन हज़ारों जाने-अनजाने स्वतंत्रता सेनानियों ने आज़ादी के लिए बलिदान दिया, आज़ादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से वेंकय्या जी जैसे आज़ादी के उन वीर नायकों की कथाओं को युवा पीढ़ी के सामने रखना। 1857 से 1947 तक के 90 सालों की आज़ादी की जंग में देश के लाखों सपूतों ने देश को अंग्रेज़ों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था, ये वर्ष उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बन रहा है। दूसरा, आज़ादी के बाद के 75 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, इन्हें देश -विदेश में जन-जन तक ले जाना। तीसरा उद्देश्य है, आज़ादी के अमृत महोत्सव से आज़ादी के शताब्दी वर्ष तक का 25 साल का ये कालखंड संकल्प का कालखंड है। ये हर नागरिक के लिए, 2047 में भारत हर क्षेत्र में कैसा और कहां होगा, इसका संकल्प लेने और हर क्षेत्र में भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने का वर्ष है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस वर्ष में लिए गए इन संकल्पों को हम सब भारतीय आज़ादी के अमृत काल, यानी 2022 से 2047 तक के 25 सालों में पूरा करेंगे तो भारत माता निश्चित रूप से विश्व गुरू बनेगी।

शाह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत का हर नागरिक हमारे संविधान निर्माताओं की कल्पना और अपेक्षाओं के अनुसार भारत की समृद्धि, सुरक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहा है। उन्होंने देश के युवाओं से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आपका अभियान है, यह महान भारत की रचना का एक बार फिर से शुभारम्भ करने वाला अभियान है, इस अभियान से जुडकर अपने घर पर तिरंगा फहरायें और उसके साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड कर भारत को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमें कभी भी तिरंगे की रचना की प्रक्रिया को नहीं भूलना चाहिए। अगर हम तिरंगे की रचना और फिर संविधान सभा द्वारा इसकी स्वीकृति की यात्रा को समझ लेते हैं तो पिंगलि वेंकय्या जी को याद किए बिना नहीं रह सकते। इस महान तेलुगु राष्ट्रसेवक और स्वतंत्रता सेनानी ने करोड़ों भारतीयों की आशाओं,उमंगो और उनकी श्रद्धा को तीन रंगों में समाहित कर पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम किया, समग्र कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से पिंगली वैंकया जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि तिरंगे की अभिकल्पना करने वाले पिंगली वेंकैया जी ने गाँधी जी और लोकमान्य तिलक के सिद्धांतों पर चलकर बिना किसी स्वार्थ के एक मूक राष्ट्र सेवक की तरह अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित किया। जब देश ने तिरंगे को स्वीकार किया तब यही तिरंगा हमारी देश की आन,बान और शान बना।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज की यात्रा सात अगस्त 1906 से शुरू हुई। वर्ष 1921 में महात्मा गांधी ने श्री पिंगलि वेंकय्या जी को नया राष्ट्रध्वज डिजाइन करने का काम दिया। विगत 29 दिसंबर 1943 को पोर्ट ब्लेयर में महान स्वतंत्र सेनानी नेताजी सुभाष बाबू ने तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा कि तिरंगे का भगवा रंग त्याग, बलिदान और शौर्य का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है, सफेद रंग शांति और एकता का प्रतीक है। बीच में धर्म चक्र की 24 कंडिकाएं भारत के एक होने का प्रतिक है। आज पूरी दुनिया भारत को और भारत के राष्ट्रध्वज को सम्मान के साथ देख रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से लेकर आज 2022 में श्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। दुनिया में कोई भी समस्या हो, लेकिन जब तक भारत के प्रधानमंत्रि के विचार सामने नहीं आते, दुनिया किसी भी समस्या पर अपना विचार तय नहीं कर पाती है। यह दिन देखने के लिए ही तो लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया था। एक ऐसे भारत की रचना जो आत्मनिर्भर हो, अपने अतीत पर गौरव करता हो, अपने भविष्य के लिए न केवल आश्वस्त हो बल्कि भविष्य की रूपरेखा भारत के युवा के दिमाग में स्पष्ट हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि हर भारतीय नागरिक अपनी डीपी पर तिरंगा लगाए। श्री शाह ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और हमारी सेनाओं ने जो आहुति दी है, उसे श्रद्धांजलि देने के लिए इससे बड़ा कोई और अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाए और दुनिया को बताएं कि भारत विकास की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और महान बनने के रास्ते पर प्रशस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर किशोर, युवा के मन में एक बार अगर राष्ट्रभक्ति का संस्कार जागृत होता है तो वह देश की बहुत बड़ी ताकत बन जाता है और क्षेत्र में देश को महान बनाने की ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया।

Previous Article

लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक ...

Next Article

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पुष्पांजलि कार्यक्रम में उमड़ी भक्तों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Antim Pravakta

Related articles More from author

  • News

    अधिकारी रिश्वत मांगे तो मना मत करना

    December 29, 2013
    By Antim Pravakta
  • News

    सरकारी विद्यालयों में आयरन की गोलियों की खरीद की लेखा परीक्षा कराने की मांग की

    July 20, 2013
    By Antim Pravakta
  • News

    राज्यों को मॉडल वाटर बिल के आधार पर पानी देगी केंद्र सरकार

    April 25, 2016
    By Antim Pravakta
  • News

    दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों का बकाया फंड की मांग के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

    January 8, 2021
    By Antim Pravakta
  • News

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,114 नये मामले, अब तक कुल मामले बढ़कर 8,20,916

    July 12, 2020
    By Antim Pravakta
  • News

    उन्नाव गैंगरेप केस: आरोपी विधायक सेंगर बोले- रेप का आरोप बेबुनियाद, उस समय कानपुर में था

    April 15, 2018
    By DPS Rathor

Leave a reply

You must be logged in to post a comment.

You may interested

  • Politics News

    संसद के बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की विपक्ष की तैयारी

  • Politics News

    प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलों का राजनीतिकरण उचित नहीं : निर्मला सीतारमण

  • Sports News

    पांच लग्जरी कारें पुलिस ने की बरामद

logo

About us

  • 19/Gurudwara Market, Madangir, New Delhi, 110068
  • 9899112832
  • ceoapnews@gmail.com
  • Home
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें
© Copyright © 2020-24 अंतिम प्रवक्ता. Creation by Balaji Web World