सोमनाथ भारती Archives - अंतिम प्रवक्ता https://www.antimpravakta.com/tag/सोमनाथ-भारती/ News Agency in Delhi Tue, 27 Nov 2018 04:42:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए ,केविशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाना चाहते है-राजेश भाटिया https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8/#respond Mon, 26 Nov 2018 04:30:31 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2711 नई दिल्ली, 26 नवम्बर। दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा निजी राजनैतिक लाभ हेतू दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर व सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री केजरीवाल के इशारे पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई गुंडागर्दी और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र, अशोभनीय आपत्तिजनक टिप्पणी को जनता के बीच उजागर करने के लिए आज दिल्ली भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने चंदगी राम अखाड़े पर एकत्रित होकर दिल्ली विधानसभा तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस […]

The post आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए ,केविशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाना चाहते है-राजेश भाटिया appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
नई दिल्ली, 26 नवम्बर। दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा निजी राजनैतिक लाभ हेतू दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर व सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री केजरीवाल के इशारे पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई गुंडागर्दी और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र, अशोभनीय आपत्तिजनक टिप्पणी को जनता के बीच उजागर करने के लिए आज दिल्ली भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने चंदगी राम अखाड़े पर एकत्रित होकर दिल्ली विधानसभा तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता एवं श्री राजेश भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम पाराशर झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारून, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री मुकेश मान, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद सहरावत, मीडिया सह-प्रभारी श्री निलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटिया एंव प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, विधायक, निगम पार्षद, जिला अध्यक्ष श्री रमेश खन्ना, श्री रोशन कंसल सहित हजारों भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केजरीवाल सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हो रही है उसकी नाकामियों और वायदाखिलाफियों की फेयररिस्त लंबी है लेकिन अहंकारी केजरीवाल को ये समझ लेना चाहिए कि उनकी जवाबदेही दिल्ली की जनता के प्रति है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी पर सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में केजरीवाल के इशारे पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान द्वारा किये गये जानलेवा हमले और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की टीवी पत्रकार महिला एंकर पर अभद्र आपत्तिजनक टिप्पणी को छुपाने और जनता की सहानुभूति पाने के लिए केजरीवाल ने स्वंय पर मिर्ची अटैक करवाया है। सवाल यह उठता है कि क्यों नहीं केजरीवाल ने अपने ऊपर हुये हमलों की कोई एफ.आई.आर. दर्ज कराई ?, क्यों चुनाव नजदीक आते ही ऊन पर इस तरह के हमले होते है ? क्यों इन हमलों के आरोपी इन्हीं की पार्टी के नाराज कार्यकर्ता होते है ?

प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता के टैक्स द्वारा चुकाई गई गाढ़ी कमाई पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर हुये फ्रेब्रिकेटिड मिर्च अटैक के लिए विशेष सत्र बुलाया है, विधानसभा के एक दिन के संचालन में करोड़ो रूपये खर्च होते हैं। दिल्ली की जनता का ये अधिकार है और वह जानना चाहती है कि आपने दिल्ली में प्रदूषण पर कोई विशेष सत्र नहीं, पानी से हुई मौतों पर विशेष सत्र नहीं, बदहाल स्वास्थ व्यवस्था पर विशेष सत्र नहीं, दिल्लीवासियों की किसी समस्या पर कोई विशेष सत्र नहीं, लेकिन मिर्ची पाउडर पर चर्चा करने के लिए जनता के पैसे बर्बाद करने और विशेष सत्र बुलाकर आपने दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया है और इसके लिए जनता माफ नहीं करेगी।

प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने कहा कि जिस प्रकार आकाश में सप्तऋषि के रूप में सात तारे विराजमान हैं ठीक उसी प्रकार आज दिल्ली भाजपा के सातों मोर्चे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेताओं की बढ़ती गुड़ागर्दी व महिलाओं के प्रति उनकी दोषपूर्ण सोच का विरोध करने यहां एकत्रित हुये हैं। आंदोलन से जन्मी पार्टी व भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जन आंन्दोलन करने वाली पार्टी आज खुद भ्रष्टाचारी हो चली है। दिल्ली की माताओं बहनों का अपमान करने वाली पहली राजनैतिक पार्टी के रूप में यदि किसी को याद किया जाएगा तो वह आम आदमी पार्टी होगी। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती व अमानतुल्लाह खान ने गुंडागर्दी और महिलाओ के अपमान की सभी हदों को पार कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए, उन्हें और अपनी पार्टी के गुंड्डे विधायकों को तुरन्त बर्खास्त करने के लिए और दिल्ली की जनता को प्रदुषण से तुरन्त राहत देने के लिए विशेष सत्र बुलाना चाहिए था न कि अपने ऊपर हुये फेब्रिकेटिड मिर्च अटैक के लिए। आम आदमी पार्टी के गुंड्डे विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए, केजरीवाल निजी राजनैतिक लाभ व जनता की सहानुभूति हेतू विशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

The post आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए ,केविशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाना चाहते है-राजेश भाटिया appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8/feed/ 0