श्रीमद् भगवद गीता Archives - अंतिम प्रवक्ता http://www.antimpravakta.com/tag/श्रीमद्-भगवद-गीता/ News Agency in Delhi Mon, 03 Jul 2017 04:52:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकों की तुलना गीता के 18 अध्याय से की https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-18-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-18-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Sun, 02 Jul 2017 04:11:56 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2609 जीएसटी को सहकारी संघवाद की भावना का परिचायक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बारे में राज्यों के साथ व्यापक चर्चा का जिक्र किया और इससे जुड़ी जीएसटी परिषद की 18 बैठकों की तुलना श्रीमद् भगवद गीता के 18 अध्याय से की। संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि जीएसटी के संदर्भ में जीएसटी काउंसिल की आज 18वीं बैठक हुई और सभी बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय किये गए। गीता के भी 18 अध्याय हैं। यह संयोग की बात है। कुछ दलों की अनुपस्थिति के बीच मोदी ने कहा कि संविधान के निर्माण […]

The post जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकों की तुलना गीता के 18 अध्याय से की appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
जीएसटी को सहकारी संघवाद की भावना का परिचायक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बारे में राज्यों के साथ व्यापक चर्चा का जिक्र किया और इससे जुड़ी जीएसटी परिषद की 18 बैठकों की तुलना श्रीमद् भगवद गीता के 18 अध्याय से की। संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि जीएसटी के संदर्भ में जीएसटी काउंसिल की आज 18वीं बैठक हुई और सभी बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय किये गए। गीता के भी 18 अध्याय हैं। यह संयोग की बात है।

कुछ दलों की अनुपस्थिति के बीच मोदी ने कहा कि संविधान के निर्माण के दौरान 2 वर्ष 11 महीने 17 दिन तक विभिन्न विद्वानों ने विचार विमर्श किया। उस समय वाद विवाद भी होते थे, राजी, नाराजी भी होते थे लेकिन रास्ते खोजे जाते थे। कभी किसी विषय पर आर पार नहीं जा पाए तब भी रास्ते खोजे जाते थे। ठीक उसी प्रकार की प्रक्रिया जीएसटी की चली। केंद्र और राज्यों ने कई साल तक चर्चा की। वर्तमान और पूर्व सांसदों ने चर्चा की। देश के सर्वश्रेष्ठ मस्तिष्कों ने चर्चा की।

मोदी ने कहा कि जब संविधान बना तब समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया। और आज जीएसटी के जरिये राज्यों को धागे में पिरोने के साथ नई आर्थिक व्यवस्था लाने का प्रयास किया गया है। यह टीम इंडिया और सहकारी संघवाद की भावना का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चाणक्य और रिग वेद की सूक्तियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कर प्रणाली की जटिलता का जिक्र करते हुए मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के उस प्रसिद्ध वाक्य का भी जिक्र किया कि वह कभी आयकर को नहीं समझ सकते।

The post जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकों की तुलना गीता के 18 अध्याय से की appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-18-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0