राशन कार्ड Archives - अंतिम प्रवक्ता https://www.antimpravakta.com/tag/राशन-कार्ड/ News Agency in Delhi Mon, 03 Apr 2017 04:36:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-60-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-60-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Sun, 02 Apr 2017 04:29:47 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2581 जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू कर देती है। योगी सरकार भी सत्ता में आते ही कुछ ऐसा ही कर रही है। सरकार ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए हैं और अब एक ऐसा ही फैसला लेने जा रही है। खबर आ रही है कि योगी सरकार यूपी में अखिलेश की फोटो वाले राशन कार्ड को रद्द करने जा रही है। हालांकि ये नहीं तय हो पाया है कि कब से ऐसा होगा और सरकार किस तरह से जनता तक राशन पहुंचाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार […]

The post अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू कर देती है। योगी सरकार भी सत्ता में आते ही कुछ ऐसा ही कर रही है। सरकार ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए हैं और अब एक ऐसा ही फैसला लेने जा रही है। खबर आ रही है कि योगी सरकार यूपी में अखिलेश की फोटो वाले राशन कार्ड को रद्द करने जा रही है।

हालांकि ये नहीं तय हो पाया है कि कब से ऐसा होगा और सरकार किस तरह से जनता तक राशन पहुंचाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसके बदले स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की योजना बना रही है। लेकिन एक अप्रैल से राशन दिया जाता है। ऐसे में सरकार इतनी जल्दी सब कुछ कैसे कर पाएगी ये एक बड़ा सवाल है।

स्मार्ट राशन कार्ड में एक चिप होता है। अभी फिलहाल पर्ची सिस्टम अपनाए जाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन बाद में स्मार्ट कार्ड के अंदर इसे फिट कर दिया जाएगा। कुल 3 करोड़ 40 लाख अखिलेश की फोटो वाले राशन कार्ड छपे थे, जिसमें से 2 करोड़ 80 लाख बट चुके हैं। 60 लाख बाकी राशन कार्ड बटने थे जिस पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल, पिछले दिनों खाद्य विभाग के साथ योगी सरकार ने एक बैठक की थी। समिति की बैठक में एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने इस प्रकार के नए राशन कार्ड के वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे सभी राशन कार्ड जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र और संदेश हैं उनका वितरण नहीं किया जाएगा।

जो राशन कार्ड दे दिए गए हैं, उन्हें वापस लेकर नए कार्ड बांटे जाएंगे। तब तक के लिए कार्ड धारक को राशन डेमो कार्ड या पर्ची के माध्यम से दिया जाए। राशन कार्डों को वापस लेकर सरकार की ओर से लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। ये स्मार्ट कार्ड बायोमैट्रिक प्रणाली पर आधारित होंगे। नया राशन कार्ड-आधार कार्ड से लिंक होगा और इस पर बारकोड दिया जाएगा। स्मार्टकार्ड वाले राशन कार्ड में कोटे का लाभ उठाने वाले लोगों की कोड संख्या मोहल्ला, सीरियल नंबर समेत कई जानकारियां दी जाएंगी।

The post अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-60-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0