भाजपा Archives - अंतिम प्रवक्ता https://www.antimpravakta.com/tag/भाजपा/ News Agency in Delhi Mon, 23 Apr 2018 05:34:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 कर्नाटक चुनाव : बीजेपी ने जारी की 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/#respond Mon, 16 Apr 2018 05:32:23 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2660 नई दिल्ली, 16 अप्रैल ()। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 82 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची आज यहां जारी की। पार्टी मुख्यालय में कल शाम यहां हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दयुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार समेत पार्टी के […]

The post कर्नाटक चुनाव : बीजेपी ने जारी की 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
नई दिल्ली, 16 अप्रैल ()। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 82 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची आज यहां जारी की। पार्टी मुख्यालय में कल शाम यहां हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दयुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां यह सूची जारी की। पार्टी ने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची आठ अप्रैल की रात को जारी की थी। पहली सूची में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दयुरप्पा को शिकारीपुरा से तथा श्री के एस ईश्वरप्पा को शिमोगा से टिकट दिया गया है जबकि श्री जगदीश शेट्टार को हुबली-धारवाड़ मध्य सीट से उतारा गया है। दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवारों में बेल्लारी सदर से जी. सोमशेखर रेड्डी, नरसिँहराज ने एस. सतीश (संदेश स्वामी) शामिल हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों के लिये 12 मई को एक चरण में मतदान होगा जिसकी मतगणना 15 मई को होगी।

The post कर्नाटक चुनाव : बीजेपी ने जारी की 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/feed/ 0