प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Archives - अंतिम प्रवक्ता https://www.antimpravakta.com/tag/प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोद/ News Agency in Delhi Mon, 23 Apr 2018 05:51:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 मोदी ने देशवासियों को आंबेडकर जयंती, फसलों के त्योहार की बधाई दी https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%ac/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%ac/#respond Mon, 23 Apr 2018 05:51:18 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2671 नई दिल्ली, 14 अप्रैल ()। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंबेडकर जयंती व फसलों के त्योहारों की राष्ट्र को बधाई दी। मोदी ने दलित नेता भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, पूज्य बाबा साहेब ने समाज के सबसे गरीब तबके और वंचित वर्ग के लाखों लोगों को आशा दी। उन्होंने कहा, हमारे संविधान के निर्माण में उनके प्रयासों के लिए हम सदा ऋणी रहेंगे। मोदी ने ट्वीट कर असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा के लोगों को फसलों के त्योहार और नए वर्ष के जश्न-रोंगली बिहू, विशु, नववर्ष, पुथांडु पीरप्पू और महाविषु […]

The post मोदी ने देशवासियों को आंबेडकर जयंती, फसलों के त्योहार की बधाई दी appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
नई दिल्ली, 14 अप्रैल ()। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंबेडकर जयंती व फसलों के त्योहारों की राष्ट्र को बधाई दी। मोदी ने दलित नेता भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, पूज्य बाबा साहेब ने समाज के सबसे गरीब तबके और वंचित वर्ग के लाखों लोगों को आशा दी। उन्होंने कहा, हमारे संविधान के निर्माण में उनके प्रयासों के लिए हम सदा ऋणी रहेंगे। मोदी ने ट्वीट कर असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा के लोगों को फसलों के त्योहार और नए वर्ष के जश्न-रोंगली बिहू, विशु, नववर्ष, पुथांडु पीरप्पू और महाविषु व संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को अपनी विविधता पर गर्व है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देशभर में लोग विभिन्न त्योहार मना रहे हैं। इन विशेष मौकों पर सभी को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा, तमिल लोगों को पुथांडु के खास अवसर पर शुभकामनाएं। मैं आगामी वर्ष में आपकी सभी की इच्छाएं पूरी होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने केरल के लोगों को विशु की बधाई दी। उन्होंने कहा, विशु की बधाई। नया साल नई उम्मीदें, ढेर सारी समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। मोदी ने असम के लोगों को रोंगली बिहू या बिहू की बधाई दी, जो असमिया नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने बिहू के त्योहार को ऊर्जा और उत्साह का त्योहार बताया और कहा, यह शुभ दिन हमारे समाज में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। मोदी ने बंगालियों को पोइला बोइशाख की बधाई दी और कामना की कि नववर्ष सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उन्होंने आगे कहा, शुभ नववर्ष। अंग्रेजी के अलावा प्रधानमंत्री ने अपने कई संदेशों को क्षेत्रीय भाषा में भी लिखा। उन्होंने विषुब संक्रान्ति की बधाई देते हुए कहा, दुनियाभर में बसे हमारे उड़िया मित्रों को महाविषु व संक्रांति की बधाई। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो। समृद्ध उड़िया संस्कृति पर हमें बहुत गर्व है। मोदी ने बैसाखी की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, सबको बैसाखी की बधाई। यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां लाए। हम कड़ी मेहनत करने वाले हमारे किसानों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं, जो राष्ट्र के भरण-पोषण के लिए लगातार काम करते हैं।

The post मोदी ने देशवासियों को आंबेडकर जयंती, फसलों के त्योहार की बधाई दी appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%ac/feed/ 0
पीएम मोदी ने पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0/#respond Mon, 23 Apr 2018 05:14:23 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2646 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पांच नॉर्डिक देशों के नेताओं से मुलाकात की और उनसे संबंध बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘गुणवत्ता एवं नवोन्मेष का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्र से तालमेल और विकास में हमारे साझेदार बनने की संभावना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में स्वीडन, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और फिनलैंड के नॉर्डिक नेताओं के साथ।’ नॉर्डिक देशों में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। शिखर सम्मेलन में डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्की रासमुसेन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा सिपिला, आइसलैंड के […]

The post पीएम मोदी ने पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पांच नॉर्डिक देशों के नेताओं से मुलाकात की और उनसे संबंध बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘गुणवत्ता एवं नवोन्मेष का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्र से तालमेल और विकास में हमारे साझेदार बनने की संभावना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में स्वीडन, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और फिनलैंड के नॉर्डिक नेताओं के साथ।’

नॉर्डिक देशों में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। शिखर सम्मेलन में डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्की रासमुसेन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा सिपिला, आइसलैंड के प्रधानमंत्री कैटरिन जैकोब्सडॉटिर, नॉर्वे की पधानमंत्री एर्ना सोल्बर्ग और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लॉफवेन मौजूद थे। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी पांच नॉर्डिक देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं। इसके बाद वह ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे।

The post पीएम मोदी ने पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0/feed/ 0
प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नक्सलियों का सीआरपीएफ शिविर पर हमला https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa/#respond Sat, 14 Apr 2018 05:46:43 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2663 सुकमा, 14 अप्रैल ()। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर दौरे के ऐन पहले नक्सलियों ने नज़दीकी सुकमा जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों के एक खाली शिविर को विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट कई महीनों से खाली सीआरपीएफ के एक शिविर में किया गया। हमले में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल इस शिविर से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज बीजापुर जिले के जांगला गांव से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करने […]

The post प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नक्सलियों का सीआरपीएफ शिविर पर हमला appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
सुकमा, 14 अप्रैल ()। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर दौरे के ऐन पहले नक्सलियों ने नज़दीकी सुकमा जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों के एक खाली शिविर को विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट कई महीनों से खाली सीआरपीएफ के एक शिविर में किया गया। हमले में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल इस शिविर से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज बीजापुर जिले के जांगला गांव से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे बस्तर संभाग में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

The post प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नक्सलियों का सीआरपीएफ शिविर पर हमला appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa/feed/ 0
भारत, इजरायल संबंध गणित के फॉर्मूले के हिसाब से उत्तम: नेतन्याहू https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87/#respond Thu, 06 Jul 2017 09:48:10 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2622 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का एक महान नेता करार देते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध गणितीय फॉर्मूले के हिसाब से उत्तम है। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच भागीदारी का विस्तार जल, सुरक्षा, ऊर्जा तथा कई अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा, सफलता का फॉर्मूला सरल है। यह आई स्क्वेयर टी स्क्वेयर, जो आने वाले कल के लिए इजरायल तथा भारत के बीच संबंध के बराबर है। मुझे विश्वास है..यह गणित का फॉर्मूला है, जो मुझे अपने छात्र के दिनों से याद है। नेतन्याहू ने कहा कि […]

The post भारत, इजरायल संबंध गणित के फॉर्मूले के हिसाब से उत्तम: नेतन्याहू appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का एक महान नेता करार देते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध गणितीय फॉर्मूले के हिसाब से उत्तम है। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच भागीदारी का विस्तार जल, सुरक्षा, ऊर्जा तथा कई अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, सफलता का फॉर्मूला सरल है। यह आई स्क्वेयर टी स्क्वेयर, जो आने वाले कल के लिए इजरायल तथा भारत के बीच संबंध के बराबर है। मुझे विश्वास है..यह गणित का फॉर्मूला है, जो मुझे अपने छात्र के दिनों से याद है।

नेतन्याहू ने कहा कि भारत तथा इजरायल के बीच भागीदारी के सफल होने के उनके भरोसे के पीछे कई कारण हैं और उन्होंने हिंदी तथा हिब्रू का हवाला दिया-कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली दो भाषाएं। उन्होंने कहा, कभी-कभी अंग्रेजी भी सुनाई पड़ती है।

नेतन्याहू ने कहा कि उनका यह भी मानना है कि भारतीय तथा इजरायली अति सहानुभूति तथा स्वाभाविक भाईचारा साझा करते हैं। उन्होंने कहा, भारत के यहूदी तथा इजरायल में रहने वाले भारतीय मूल के 100,000 इजरायली दोनों देशों के बीच मानव सेतु हैं। तीसरी बात, अपने लोगों की वजह से हमारी सफलता के प्रति मैं आश्वस्त हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप भारत के महान नेता और दुनिया के महान नेता हैं। आपका इजरायल दौरा इसका साक्ष्य है।

उन्होंने तीन साल पहले संयुक्त राष्ट्र में मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया और बताया कि किस तरह उन्होंने भारत तथा इजरायल के बीच बाकी बची दीवार को तोड़ने पर सहमति जताई और एक दूसरे का हाथ थामा और एक ऐतिहासिक भागीदारी का सूत्रपात किया।

नेतन्याहू ने कहा, हम एक बार फिर पेरिस में मिले और तब से लेकर अब तक टेलीफोन पर हमारी कई बार बातचीत हुई। लेकिन मुझे याद है मेरे मित्र कि पहली मुलाकात के दौरान आपने क्या कहा था। आपने कहा था कि जहां तक भारत-इजरायल संबंधों की बात है, तो इसकी सीमा आसमान है। लेकिन वास्तव में मेरे मित्र सीमा आसमान नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम उससे भी ऊंचाई तक जाने के लिए काम कर रहा है।

The post भारत, इजरायल संबंध गणित के फॉर्मूले के हिसाब से उत्तम: नेतन्याहू appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87/feed/ 0
आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार जीएसटी देशभर में लागू https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0/#respond Sun, 02 Jul 2017 04:12:02 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2612 देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 01 जुलाई मध्यरात्रि को संसद के केंद्रीय सभागार में लागू हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ बटन दबाकर जीएसटी को लागू किया। एक देश, एक कर, एक बाजार के सिद्धांत पर आधारित इस कर को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सांसदों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यों के वित्त मंत्रियों और केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों की उपस्थिति में लागू किया गया। जीएसटी में 17 छोटे-बड़े करों को समाहित किया […]

The post आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार जीएसटी देशभर में लागू appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 01 जुलाई मध्यरात्रि को संसद के केंद्रीय सभागार में लागू हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ बटन दबाकर जीएसटी को लागू किया।

एक देश, एक कर, एक बाजार के सिद्धांत पर आधारित इस कर को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सांसदों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यों के वित्त मंत्रियों और केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों की उपस्थिति में लागू किया गया।

जीएसटी में 17 छोटे-बड़े करों को समाहित किया गया है। जीएसटी पर 14 वर्षो के विचार-विमर्श के बाद लागू किया गया है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनत दल (आरजेडी), डीएमके और वाम दलों ने बहिष्कार किया।

विपक्षी दलों ने जीएसटी को केंद्र सरकार के प्रचार का हथकंडा बताया। इस कार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी दूरी बनाए रखी। हालांकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जीएसटी के लांच मौके पर कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का लागू होना देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है और यह देश की परिपक्वता एवं विवेक की भेंट है। मुखर्जी ने कहा कि आगामी महीनों में जीएसटी परिषद और केंद्रीय और राज्य सरकारें लगातार इसकी समीक्षा करेंगी और इसमें सुधार करेंगी।

मुखर्जी ने संसद के केंद्रीय सभागार से अपने संबोधन में कहा, जीएसटी का लागू होना देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। यह ऐतिहासिक क्षण उस 14 वर्ष की यात्रा की समाप्ति है, जो दिसंबर 2002 में शुरू हुई थी। जब केलकर टास्क फोर्स ने मूल्य वर्धित कर सिद्धांत के आधार पर एक समग्र वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का सुझाव दिया था।

मुखर्जी ने कहा, वित्त मंत्री के तौर पर मैं जीएसटी की रूपरेखा और इसके क्रियान्वयन में में शामिल रहा। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए संतुष्टि भरा क्षण भी रहा क्योंकि वित्त मंत्री के तौर पर मैंने 22 मार्च 2011 को संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से देश को एक नए मुकाम पर पहुंचाने में मदद मिलेगी और इस उपलब्धि को किसी एक पार्टी या किसी एक सरकार की उपलब्धि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

मोदी ने संसद के केंद्रीय सभागार में जीएसटी लांच करते हुए कहा, हम देश के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने पर विचार कर रहे हैं। हम जीएसटी के लांच के साथ एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं, जो किसी एक पार्टी या सरकार की उपलब्धि नहीं है बल्कि यह सामूहिक विरासत है। यह हमारे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। मोदी ने जीएसटी को गुड एंड सिंपल टैक्स कहते हुए कहा कि शुरुआत में थोड़ी समस्या होगी लेकिन उचित समय पर सभी इससे परिचित हो जाएंगे।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का क्रियान्वयन कर देश इतिहास रच रहा है। एक कर, एक देश और एक बाजार की व्यवस्था के साथ देश के समक्ष आर्थिक स्तर पर व्यापक संभावनाएं खुलेंगी।

जेटली ने सभी राजनीतिक दलों से जीएसटी का समर्थन कर देश हित में इस संकीर्ण सोच वाली राजनीति से ऊपर उठने का आह्वान किया। जेटली ने जीएसटी लांच के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हम आज देश की एक महत्वपूर्ण यात्रा के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम जीएसटी के लांच के साथ इतिहास रचने की प्रक्रिया में हैं।

जानिए क्या है जीएसटी और किस पर देना होगा कितना टैक्स…
जीएसटी एक एकीकृत टैक्स व्यवस्था है। केंद्र और राज्य अलग-अलग विभिन्न मदों पर सर्विस टैक्स, सेल्स टैक्स, वैट, एक्साइज ड्यूटी जैसे अप्रत्यक्ष कर वसूलते थे। अब इन सभी करों को जीएसटी में समाहित कर दिया गया है। भारत में जीएसटी की चार दरें तय की गई हैं, ये दरें हैं 5, 12, 18 और 28 फीसदी। इसके अतिरिक्त कुछ वस्तुओं पर सेस लगाने की व्यवस्था भी लागू की गई है। फिलहाल पेट्रोल, डीजल और शराब को जीएसटी से बाहर रखा गया है।

हमने अपने पाठकों के लिए विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स रेट की पूरी लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट की मदद से यह जानने में आसानी होगी कि इस नई कर व्यवस्था में आपको किस वस्तु या सेवा के लिए कितना टैक्स और सेस देना होगा।

इन चीजों पर सरकार ने घटाया जीएसटी…

  • इंसुलिन पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी
  • स्कूल बैग्स पर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी
  • एक्सरसाइज बुक्स पर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी
  • कंप्यूटर प्रिंटर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी
  • अगरबत्ती पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी
  • काजू पर 12 फीसदी घटाकर 5 फीसदी
  • डेंटल वैक्स पर 28 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी
  • प्लास्टिक बेडस्पर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी
  • प्लास्टिक टर्पोलिन पर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी
  • कलरिंग बुक्स पर 12 फीसदी से घटकर 0
  • प्री-कॉस्ट कंक्रीट पाइप्स पर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी
  • कल्टरी पर 18 फीसदी से घटकर 12 फीसदी
  • ट्रैक्टर कंपोनेंट्स पर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी

सेवाओं पर जीएसटी रेट…

0 फीसदी जीएसटी रेट सर्विसेज: नॉन-एसी ट्रेन टिकट, मेट्रो, बस, ऑटो, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक और चैरिटेबल सेवाएं, टोल, बिजली, रिहायशी घर का किराया, पीएफआरडीए, ईपीएफओ और ईएसआईसी की सेवाएं, म्यूजियम, नेशनल पार्क में एंट्री, जनधन और अटल पेंशन जैसी सरकारी योजनाएं, 1,000 रुपए तक किराये वाले होटल, दूध, नमक, आटा, दाल, चावल जैसी चीजों की ढुलाई।

5 फीसदी जीएसटी रेट सर्विसेज: ट्रेन या ट्रक से माल ढुलाई, एसी ट्रेन टिकट, कैब सेवा, विमान का इकोनॉमी क्लास का टिकट, टूर ऑपरेटर सर्विसेज, विमान की लीजिंग, प्रिंट मीडिया में एडवर्टाइजिंग।

12 फीसदी जीएसटी रेट सर्विसेज: रेलवे कंटेनर से सामान ढुलाई, विमान का बिजनेस क्लास का टिकट, नॉन-एसी रेस्तरां में खाना, रोजाना 1000-2500 रुपए किराये वाला होटल, कॉम्प्लेक्स या बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन, पेटेंट अधिकार का अस्थायी ट्रांसफर।

18 फीसदी जीएसटी रेट सर्विसेज: फोन बिल, बैंकिंग, बीमा और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज, एसी और शराब लाइसेंस वाले रेस्तरां, आउटडोर कैटरिंग में खाने की सप्लाई, रोजाना 2500-5000 रु. किराए वाले होटल, सर्कस, क्लासिकल और फोक डांस, थियेटर और ड्रामा के 250 रु. से ज्यादा के टिकट, वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट की कंपोजिट सप्लाई।

28 फीसदी जीएसटी रेट सर्विसेज: सिनेमा टिकट,थीम पार्क, वाटर पार्क, मेरी-गो-राउंड, गोकार्टिंग, कैसिनो, रेसकोर्स, बैले, आईपीएल जैसे स्पोर्ट्स इवेंट, फाइव स्टार या इससे अधिक रेटिंग वाले होटल के रेस्तरां, रोजाना 5,000 रुपए से अधिक रूम रेंट वाले होटल, गैंबलिंग।

इन प्रोडक्ट्स पर 28 फीसदी टैक्स के साथ सेस भी लगेगा…

  • पेट्रोल कार: 4 मीटर से कम लंबी, 1200 सीसी से कम इंजन क्षमता दृ 1 फीसदी सेस कुल टैक्स 29 फीसदी।
  • डीजल कार: 4 मीटर से कम लंबी, 1500 सीसी से कम इंजन क्षमता- 3 फीसदी सेस कुल टैक्स 31 फीसदी।
  • अन्य सभी कार और एसयूवी: 15 फीसदी सेस, कुल टैक्स 43 फीसदी।
  • मोटरसाइकिल 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वालीः 3 फीसदी सेस, कुल टैक्स 31 फीसदी।
  • प्राइवेट प्लेन और याच: 3 फीसदी सेस, कुल टैक्स 31 फीसदी।
  • कोल्ड ड्रिंक्स, लेमोनेड: 12 फीसदी सेस, कुल टैक्स 40 फीसदी।
  • बिना तंबाकू के पान मसाले: 60 फीसदी सेस, कुल टैक्स 88 फीसदी।
  • तंबाकू वाला गुटखा: 204 फीसदी सेस. कुल टैक्स 232 फीसदी।
  • अन्य तंबाकू प्रोडक्ट्स: 61-160 फीसदी सेस, कुल टैक्स 89-188 फीसदी

वस्तुओं पर जीएसटी रेट…

0 फीसदी जीएसटी रेट आइटम्स: गेहूं, चावल, दूसरे अनाज, आटा, मैदा, बेसन, चूड़ा, मूड़ी (मुरमुरे), खोई, ब्रेड, गुड़, दूध, दही, लस्सी, खुला पनीर, अंडे, मीट-मछली, शहद, ताजी फल-सब्जियां, प्रसाद, नमक, सेंधा/काला नमक, कुमकुम, बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां, पान के पत्ते, गर्भनिरोधक, स्टांप पेपर, कोर्ट के कागजात, डाक विभाग के पोस्टकार्ड/लिफाफे, किताबें, स्लेट-पेंसिल, चॉक, समाचार पत्र-पत्रिकाएं, मैप, एटलस, ग्लोब, हैंडलूम, मिट्टी के बर्तन, खेती में इस्तेमाल होने वाले औजार, बीज, बिना ब्रांड के ऑर्गेनिक खाद, सभी तरह के गर्भनिरोधक, ब्लड, सुनने की मशीन।

5 फीसदी जीएसटी रेट आइटम्स: ब्रांडेड अनाज, ब्रांडेड आटा, ब्रांडेड शहद, चीनी, चाय, कॉफी, मिठाइयां, खाद्य तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, बच्चों के मिल्क फूड, रस्क, पिज्जा ब्रेड, टोस्ट ब्रेड, पेस्ट्री मिक्स, प्रोसेस्ड/फ्रोजन फल-सब्जियां, पैकिंग वाला पनीर, ड्राई फिश, न्यूजप्रिंट, ब्रोशर, लीफलेट, राशन का केरोसिन, रसोई गैस, झाडू, क्रीम, मसाले, जूस, साबूदाना, जड़ी-बूटी, लौंग, दालचीनी, जायफल, जीवन रक्षक दवाएं, स्टेंट, ब्लड वैक्सीन, हेपेटाइटिस डायग्नोसिस किट, ड्रग फॉर्मूलेशन, क्रच, व्हीलचेयर, ट्रायसाइकिल, लाइफबोट, हैंडपंप और उसके पार्ट्स, सोलर वाटर हीटर, रिन्यूएबल एनर्जी डिवाइस, ईंट, मिट्टी के टाइल्स, साइकिल-रिक्शा के टायर, कोयला, लिग्नाइट, कोक, कोल गैस, सभी ओर (अयस्क) और कंसेंट्रेट, राशन का केरोसिन, रसोई गैस।

12 फीसदी जीएसटी रेट आइटम्स: नमकीन, भुजिया, बटर ऑयल, घी, मोबाइल फोन, ड्राई फ्रूट, फ्रूट और वेजिटेबल जूस, सोया मिल्क जूस और दूध युक्त ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड/फ्रोजन मीट-मछली, अगरबत्ती, कैंडल, आयुर्वेदिक-यूनानी-सिद्धा-होम्यो दवाएं, गॉज, बैंडेज, प्लास्टर, ऑर्थोपेडिक उपकरण, टूथ पाउडर, सिलाई मशीन और इसकी सुई, बायो गैस, एक्सरसाइज बुक, क्राफ्ट पेपर, पेपर बॉक्स, बच्चों की ड्रॉइंग और कलर बुक, प्रिंटेड कार्ड, चश्मे का लेंस, पेंसिल शार्पनर, छुरी, कॉयर मैट्रेस, एलईडी लाइट, किचन और टॉयलेट के सेरेमिक आइटम, स्टील, तांबे और एल्यूमीनियम के बर्तन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल और पार्ट्स, खेल के सामान, खिलौने वाली साइकिल, कार और स्कूटर, आर्ट वर्क, मार्बल/ग्रेनाइट ब्लॉक, छाता, वाकिंग स्टिक, फ्लाईएश की ईंटें, कंघी, पेंसिल, क्रेयॉन।

18 फीसदी जीएसटी रेट आइटम्स: हेयर ऑयल, साबुन, टूथपेस्ट, कॉर्न फ्लेक्स, पेस्ट्री, केक, जैम-जेली, आइसक्रीम, इंस्टैंट फूड, शुगर कन्फेक्शनरी, फूड मिक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स कंसेंट्रेट, डायबेटिक फूड, निकोटिन गम, मिनरल वॉटर, हेयर ऑयल, साबुन, टूथपेस्ट, कॉयर मैट्रेस, कॉटन पिलो, रजिस्टर, अकाउंट बुक, नोटबुक, इरेजर, फाउंटेन पेन, नैपकिन, टिश्यू पेपर, टॉयलेट पेपर, कैमरा, स्पीकर, प्लास्टिक प्रोडक्ट, हेलमेट, कैन, पाइप, शीट, कीटनाशक, रिफ्रैक्टरी सीमेंट, बायोडीजल, प्लास्टिक के ट्यूब, पाइप और घरेलू सामान, सेरेमिक-पोर्सिलेन-चाइना से बनी घरेलू चीजें, कांच की बोतल-जार-बर्तन, स्टील के ट-बार-एंगल-ट्यूब-पाइप-नट-बोल्ट, एलपीजी स्टोव, इलेक्ट्रिक मोटर और जेनरेटर, ऑप्टिकल फाइबर, चश्मे का फ्रेम, गॉगल्स, विकलांगों की कार।

28 फीसदी जीएसटी रेट आइटम्स: कस्टर्ड पाउडर, इंस्टैंट कॉफी, चॉकलेट, परफ्यूम, शैंपू, ब्यूटी या मेकअप के सामान, डियोड्रेंट, हेयर डाइ/क्रीम, पाउडर, स्किन केयर प्रोडक्ट, सनस्क्रीन लोशन, मैनिक्योर/पैडीक्योर प्रोडक्ट, शेविंग क्रीम, रेजर, आफ्टरशेव, लिक्विड सोप, डिटरजेंट, एल्युमीनियम फ्वायल, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनर, डिश वाशर, इलेक्ट्रिक हीटर, इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट, प्रिंटर, फोटो कॉपी और फैक्स मशीन, लेदर प्रोडक्ट, विग, घड़ियां, वीडियो गेम कंसोल, सीमेंट, पेंट-वार्निश, पुट्टी, प्लाई बोर्ड, मार्बल/ग्रेनाइट (ब्लॉक नहीं), प्लास्टर, माइका, स्टील पाइप, टाइल्स और सेरामिक्स प्रोडक्ट, प्लास्टिक की फ्लोर कवरिंग और बाथ फिटिंग्स, कार-बस-ट्रक के ट्यूब-टायर, लैंप, लाइट फिटिंग्स, एल्युमिनियम के डोर-विंडो फ्रेम, इनसुलेटेड वायर-केबल।

The post आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार जीएसटी देशभर में लागू appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0/feed/ 0
पर्यटन और आतंकवाद में से एक रास्ता चुनना होगाः प्रधानमंत्री https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f/#respond Mon, 03 Apr 2017 11:07:17 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2592 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में 40 साल तक खूनी खेल चला लेकिन हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ। अब सुरंग के निर्माण और विकास से दिलों का नेटवर्क जुड़ेगा। प्रधानमंत्री जम्मू एवं कश्मीर में ऊधमपुर जिले के चेनानी इलाके से रामबन जिले के नाशरी नाला तक 10.89 किलोमीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन करने बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि कश्मीर के युवाओं को पर्यटन और आतंकवाद में से एक रास्ता चुनना होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कुछ युवा पत्थर मारने में लगे हैं तो दूसरी […]

The post पर्यटन और आतंकवाद में से एक रास्ता चुनना होगाः प्रधानमंत्री appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में 40 साल तक खूनी खेल चला लेकिन हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ। अब सुरंग के निर्माण और विकास से दिलों का नेटवर्क जुड़ेगा। प्रधानमंत्री जम्मू एवं कश्मीर में ऊधमपुर जिले के चेनानी इलाके से रामबन जिले के नाशरी नाला तक 10.89 किलोमीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन करने बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा कि कश्मीर के युवाओं को पर्यटन और आतंकवाद में से एक रास्ता चुनना होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कुछ युवा पत्थर मारने में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ ने पत्थर काटकर सुरंग बना दी। उन्होंने कहा, 40 साल से खूनी खेल किसी का भला नहीं कर पाया। केवल मांओं से उनके बेटे को छीना गया।

मोदी ने कहा, यह सुरंग कश्मीर के युवाओं के लिए रोगजार के नए द्वार खोलेगी। कश्मीर में ऐसी कई और सुरंगें बनाने की योजना है। इससे हिंदुस्तान से कश्मीर का जुड़ाव केवल रास्तों का ही नहीं होगा बल्कि दिलों का नेटवर्क भी जुड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, कश्मीरियत, इंसानियत, जम्हूरियत के मूलमंत्र के साथ कश्मीर को हम विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। अगर पर्यटन पर ध्यान दिया गया होता तो पूरी दुनिया कश्मीर आना चाहती। सुरंग के निर्माण से कश्मीर में पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को केंद्रीय कोष का राज्य के विकास के लिए उपयोग करने पर बधाई दी। उन्होंने आगे मदद जारी रखने का आश्वासन दिया।

मोदी ने कहा, पिछले साल केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 80,000 करोड़ रुपये पैकेज का ऐलान किया था और मैं महबूबा और उनकी सरकार को इस बात के लिए बधाई दूंगा कि वह इस राशि में से आधे का प्रयोग कर चुकी है। इस तरह के पैकेज पर काम शुरू करने में वर्षो लग जाते हैं लेकिन महबूबा सरकार ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने राज्य की पर्यटन संभावनाओं के दोहन की अपील करते हुए घाटी के लोगों से कहा कि प्रदेश की तकदीर बदलने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।

चेनानी से नाशरी तक बनी यह सुरंग देश की सबसे लंबी सुरंग है। यह विश्वस्तरीय खूबियों के साथ स्मार्ट सुरंग है जिसमें मोबाइल से लेकर इंटरनेट तक काम करता है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ खुली जीप में सुरंग का जायजा लिया।

The post पर्यटन और आतंकवाद में से एक रास्ता चुनना होगाः प्रधानमंत्री appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f/feed/ 0
मोदी ने सही कहा था जो बाप का नहीं हुआ और किसी का क्या होगा- मुलायम https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Sun, 02 Apr 2017 04:32:58 +0000 http://www.antimpravakta.com/?p=2584 समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के बीच मतभेद एक बार फिर सामने आ गए, जब मुलायम ने खुद को और अपने भाई शिवपाल यादव को अपमानित करने का आरोप अखिलेश पर लगाया। सपा संस्थापक ने कहा कि उन्हें जितना अखिलेश ने अपमानित किया, उतना किसी ने भी नहीं किया। मुलायम ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा, यह सही है कि जो बाप का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता। गौरतलब है कि मोदी ने […]

The post मोदी ने सही कहा था जो बाप का नहीं हुआ और किसी का क्या होगा- मुलायम appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के बीच मतभेद एक बार फिर सामने आ गए, जब मुलायम ने खुद को और अपने भाई शिवपाल यादव को अपमानित करने का आरोप अखिलेश पर लगाया। सपा संस्थापक ने कहा कि उन्हें जितना अखिलेश ने अपमानित किया, उतना किसी ने भी नहीं किया।

मुलायम ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा, यह सही है कि जो बाप का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता।

गौरतलब है कि मोदी ने कन्नौज में अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिसने अपने पिता का अपमान किया हो, वह राज्य के लोगों के साथ वफादार कैसे हो सकता है? मैनपुरी में एक होटल का उद्घाटन करने पहुंचे मुलायम ने दावा किया कि मोदी के बयान ने मतदाताओं को प्रभावित किया, जिसका खामियाजा सपा को उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा, 2012 में लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी को वोट दिया था, लेकिन मैंने अखिलेश को मुख्यमंत्री बना दिया। पर उसने मेरा अपमान किया। मुलायम ने कहा, मेरा आज तक जिंदगी में कभी किसी ने इतना अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा, लेकिन मैंने किसी से कुछ नहीं कहा, क्योंकि मेरा बेटा ही मेरे खिलाफ था।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है कि उनके बेटे ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया। एक ऐसी पार्टी, जिसने उन पर एक बार नहीं, बल्कि तीन बार जानलेवा हमले किए। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने एक जनवरी को मुलायम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा कर खुद इस पद की कमान संभाल ली थी। अखिलेश ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह को भी पार्टी से निकाल दिया था और अपने चाचा शिवपाल यादव को पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

The post मोदी ने सही कहा था जो बाप का नहीं हुआ और किसी का क्या होगा- मुलायम appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0