U.S. Archives - अंतिम प्रवक्ता http://www.antimpravakta.com/category/us/ News Agency in Delhi Thu, 09 Mar 2017 07:54:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 गंभीर रूप से घायल पत्रकार को मदद की दरकार https://www.antimpravakta.com/al-jazeera-english-launches-in-new-york/ https://www.antimpravakta.com/al-jazeera-english-launches-in-new-york/#respond Thu, 04 Aug 2011 11:23:33 +0000 http://antimpravakta.com/?p=41 Al-Jazeera English Launches in New York

भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार अरुण बंछोर पिछले दिनों एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना उस वक़्त घटी जब वे विजय मार्केट, बरखेडा से अपने घर जा रहे थे. तभी एक अनियंत्रित गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके कंधे पर घातक चोटें आई हैं. घटना के बाद कार चालक भाग गया है, जिसके कारण उन्हें दुर्घटना बीमा नहीं मिल पा रहा है.

The post गंभीर रूप से घायल पत्रकार को मदद की दरकार appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
उनका इलाज भोपाल के नर्मदा अस्पताल में चल रहा है. उनकी आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वे इलाज का महँगा खर्च उठा पायें. सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि इस दुखद घडी में उनकी यथासंभव आर्थिक मदद करें. उनका भोपाल में बैंक आफ बडोदा (Bank of Baroda) की हबीबगंज शाखा में खाता है जिसका नंबर(Account No.) है-18600100006254 है. इस शाखा का आईऍफ़एससी (IFSC Code) कोड BHRBOHABIBG है. वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल श्रीवास्तव जी की और से उन्हें 1000/ रूपये की मदद दी गई है. इलाज का कुल खर्च तकरीबन 2.25 लाख से ज़्यादा आएगा. कृपया अपनी और से एक पत्रकार साथी की मदद के लिए आगे आयें. एक परिचित पत्रकार साथी द्वारा प्रेषित सूचना व पत्र पर आधारित

The post गंभीर रूप से घायल पत्रकार को मदद की दरकार appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/al-jazeera-english-launches-in-new-york/feed/ 0
सहारा का नया ऑफिस… किराया सवा सौ करोड़ रुपये https://www.antimpravakta.com/2011-11-19-04-27-06/ https://www.antimpravakta.com/2011-11-19-04-27-06/#respond Thu, 04 Aug 2011 11:08:23 +0000 http://antimpravakta.com/?p=40

 

मुंबई : अपनी रहस्‍यमय दुनिया से सबको हैरान कर देने वाले सुब्रत रॉय ने एक बार फिर लोगों को अचम्‍भे में डाल दिया है. अब उनकी कंपनी का नया लखनऊ से मुंबई शिफ्ट कर लिया है. हैरानी कंपनी के ऑफिस की शिफ्टिंग नहीं बल्कि इसका किराया है. इस नए आफिस का सालाना किराया एक अरब से भी ज्‍यादा है. जी हां हैरान मत होइए, यह सच है. मुंबई के प्रसिद्ध बांद्रा-कुर्ला कॉमप्लेक्स में एक ऑफिस का किराया इतना ही है.

The post सहारा का नया ऑफिस… किराया सवा सौ करोड़ रुपये appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
सहारा का नया आफिस इसी कांम्‍पलेक्‍स में शिफ्ट हुआ है तथा तमाम सुविधाओं से लैस है और बिल्कुल मॉडर्न है. यह ऑफिस 3.5 लाख वर्ग फुट में है, इसके लिए ग्रुप 11 करोड़ रुपए महीने का किराया देगा, यानी साल में वह 132 करोड़ के आसपास की रकम किराए पर ही खर्च करेगा. इस तरह से यह देश का सबसे महंगा ऑफिस होगा. देश की तमाम कंपनियों का इतना सालाना टर्न ओवर नहीं होगा, जितना सहारा एक साल में किराए पर खर्च करेगा.

सहारा में पिछले कुछ समय के हलचल ने सबको आश्‍चर्य में डाल रखा है. तमाम मुश्किलें झेलते हुए भी सहारा कई चमत्‍कार करता जा रहा है. सेबी को बिना बताए दो कंपनियों के नाम पर लिए गए पैसे को लौटाने का निर्देश सैट ने दिया है. सहारा बैंकिंग में पैसा जमा करने वालों को भी अलगे दो से तीन सालों में पैसा लौटाने हैं. कुछ दिन पहले ही सहारा ने पांच सौ करोड़ में फोर्स इंडिया में 42.5 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदी थी. उसके बाद अब इतने महंगा किराया, सभी को अचंभित किया है.

गौरतलब है कि यह ऑफिस जिस बिल्डिंग में है उसका नाम है क्रेसेंज़ो और इसे विकसित किय़ा है परीनी डेवलपर्स ने. इसे डिजाइन किया है देश के जाने-माने आर्किटेक्ट हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर ने. इस बिल्डिंग की गिनती मुंबई के शानदार और जानदार भवनों में होती है.

The post सहारा का नया ऑफिस… किराया सवा सौ करोड़ रुपये appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/2011-11-19-04-27-06/feed/ 0
राष्‍ट्रीय सहारा पहुंचे कमलेश, टीवी100 से आसिफ-नीरज निकले https://www.antimpravakta.com/100/ https://www.antimpravakta.com/100/#respond Thu, 04 Aug 2011 10:12:46 +0000 http://antimpravakta.com/?p=39

 

स्‍वतंत्र चेतना, गोरखपुर से कमलेश सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. कमलेश यहां क्राइम रिपोर्टर थे. वे बीच के कुछ माह को छोड़कर पिछले बारह सालों से स्‍वतंत्र चेतना को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इन्‍होंने अपनी नई पारी गोरखपुर में ही राष्‍ट्रीय सहारा से शुरू की है. इन्‍हें यहां भी क्राइम रिपोर्टर बनाया गया है. स्‍वतंत्र चेतना से ही करियर शुरू करने वाले कमलेश सिंह कुछ समय के लिए हिंदुस्‍तान के साथ भी जुड़े, परन्‍तु जल्‍द ही वापस स्‍वतंत्र चेतना लौट गए थे. कमलेश के जाने के बाद कुछ अन्‍य पत्रकार भी स्‍वतंत्र चेतना को झटका दे सकते हैं.

The post राष्‍ट्रीय सहारा पहुंचे कमलेश, टीवी100 से आसिफ-नीरज निकले appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
टीवी100 से आसिफ शेख एवं नीरज राठी ने इस्‍तीफा दे दिया है. आसिफ शेख एंकर एवं वीओ आर्टिस्‍ट थे. संभावना जताई जा रही है कि आसिफ चैनल वन से जुड़ सकते हैं. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. नीरज प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे तथा रन डाउन संभालते थे. नीरज फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि वे एक नवम्‍बर को वीओएन ज्‍वाइन करेंगे. दोनों लोगों के इस्‍तीफे की पुष्टि चैनल हेड राजीव पंछी ने की.

The post राष्‍ट्रीय सहारा पहुंचे कमलेश, टीवी100 से आसिफ-नीरज निकले appeared first on अंतिम प्रवक्ता.

]]>
https://www.antimpravakta.com/100/feed/ 0