अंतिम प्रवक्ता

Top Menu

  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

Main Menu

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

logo

Header Banner

अंतिम प्रवक्ता

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • Antim Pravakta February 2013 - E-magazine

      August 18, 2013
      1
    • magazine

      February 21, 2013
      0
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ

  • स्वभाषा के विकास तथा देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें : अमित शाह

  • सरकार देश में मजबूत लॉजिस्टिक तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ

  • डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं महिलाएं और छोटे किसान : प्रधानमंत्री मोदी

  • ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला

News
Home›News›केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक-2 की गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक-2 की गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

By Antim Pravakta
July 1, 2020
1625
0
Share:

अंतिम प्रवक्ता, 30 जून, 2020। केंद्र सरकार ने ‘अनलॉक-2’ के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई गाइडलाइन 1 जुलाई से लागू होंगी। दरअसल, अनलॉक-1 की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है। इसी के साथ अनलॉक-2 का ऐलान किया गया है जिसमें कई गतिविधियों में छूट होगी लेकिन पाबंदियों के साथ। कंटेनमेंट जोन में सख्ती रहेगी जबकि कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों में छूट दी जाएगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अनलॉक- 2 में आपको क्या-क्या रियायतें मिलने वाली हैं।

केंद्र सरकार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर तथा जिम अभी बंद रहेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में ढील देने के क्रम में पूर्व में ‘अनलॉक-1’ के तहत कुछ ढील दी गई थीं और अब सरकार ने ‘अनलॉक-2’ की घोषणा की है। नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। इनमें कहा गया कि मेट्रो रेल, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसे अन्य स्थल भी बंद रहेंगे।

इसी तरह सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े कार्यक्रमों को अभी मंजूरी नहीं मिलेगी। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों, जो अभी सीमित रूप में जारी हैं, इसका चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिले फीडबैक तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और विभागों के साथ गहन विचार-विमर्श पर आधारित हैं।

इसने कहा, ‘‘कंटेन्मेंट क्षेत्रों में 31 जुलाई तक लॉकडाउन का कड़ा क्रियानवयन जारी रहेगा। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विचार करने के बाद इन क्षेत्रों का चिह्नीकरण सावधानी से करने की आवश्यकता है।’’ दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि निषिद्ध क्षेत्रों के भीतर कड़ा परिधि नियंत्रण कायम रहेगा और वहां केवल आवश्यक गतिविधियों को अनुमति होगी।

अनलॉक 2.0 में क्या मिली हैं रियायतें?

सीमित संख्या में घरेलू उड़ान और यात्री ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई है, इनका संचालन आगे भी जारी रहेगा।
वंदे भारत मिशन के तहत सीमित संख्या में यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की अनुमति दी गई है, आगे भी यह जारी रहेगा।
नाइट कर्फ्यू का समय बदला गया है और अब यह रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा।
किसी दुकान में एक साथ 5 लोग से ज्यादा जा सकते हैं लेकिन इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा।
15 जुलाई से केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में कामकाज शुरू हो सकेगा।
राज्य सरकार के साथ चर्चा के बाद फैसला हुआ है कि स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
इंडस्ट्रियल यूनिट, हाइवे पर लोगों की आवाजाही और माल ढुलाई, कार्गो लोडिंग-अनलोडिंग, बस, ट्रेन, प्लेन से उतरने के बाद लोगों को अपने घर जाने तक नाईट कर्फ्यू में छूट दी गई है।

अनलॉक 2.0 में कोरोना संक्रमण के कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर भी सब कुछ खुलने वाला नहीं है, अब भी तमाम ऐसी चीजें हैं जिसे शुरू करने की इजाजत नहीं दी गई है।

देश में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सरकार ने कहा है कि देश भर के लोगों को अभी ये काम करने हैं।

दो गज की दूरी है जरूरी (सोशल डिस्टेंसिंग)
दुकान पर ग्राहकों के बीच पर्याप्त दूरी
कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन
आरोग्य सेतु मोबाइल एप का उपयोग

अनलॉक 2.0 को लेकर जारी गृह मंत्रालय के आदेश में राज्यों को नियमों में बदलाव के अधिकार दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्थिति के आंकलन के आधार पर राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित कर सकते हैं, या आवश्यक समझे जाने पर उन पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि व्यक्तियों और वस्तुओं के राज्य के भीतर और अन्य राज्यों में आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। अब इस तरह के आवागमन के लिए अलग से अनुमति/अनुमोदन/ ई-परमिट की आवश्यकता भी नहीं होगी।

Previous Article

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार ...

Next Article

कोरोनिल पर पतंजलि का यू टर्न, कहा- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Antim Pravakta

Related articles More from author

  • News

    11 दलो को मिला कर बना तीसरा मोर्चा

    February 26, 2014
    By Antim Pravakta
  • News

    देश में कोरोना वायरस के मामले 10,77,618 पर पहुंचे

    July 20, 2020
    By Antim Pravakta
  • News

    भारत-चीन के राजनायिक संबंधों की 55वीं वर्षगाँठ

    August 29, 2015
    By Antim Pravakta
  • News

    एनआईटी श्रीनगर में हिंसा के लिए गैर कश्मीरी छात्र जिम्मेदार: रिपोर्ट

    April 28, 2016
    By Antim Pravakta
  • News

    अब आम आदमी पार्टी को ‘अरविन्द आराजक पार्टी’ बुलाना चाहिए-आदेश गुप्ता

    January 28, 2021
    By Antim Pravakta
  • News

    आंदोलनकारी किसान संगठनों को सरकार ने मसौदा प्रस्ताव भेजा

    December 9, 2020
    By Antim Pravakta

Leave a reply

You must be logged in to post a comment.

You may interested

  • सपा के गौरव भाटिया ने थामा भाजपा का दामन
    NewsPolitics News

    सपा के गौरव भाटिया ने थामा भाजपा का दामन

  • Politics News

    प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलों का राजनीतिकरण उचित नहीं : निर्मला सीतारमण

  • NewsPolitics Newsदिल्ली प्रवक्ता

    आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए ,केविशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाना चाहते है-राजेश भाटिया

logo

About us

  • 19/Gurudwara Market, Madangir, New Delhi, 110068
  • 9899112832
  • ceoapnews@gmail.com
  • Home
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें
© Copyright © 2020-24 अंतिम प्रवक्ता. Creation by Balaji Web World