अंतिम प्रवक्ता

Top Menu

  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

Main Menu

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

logo

Header Banner

अंतिम प्रवक्ता

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • Antim Pravakta February 2013 - E-magazine

      August 18, 2013
      1
    • magazine

      February 21, 2013
      0
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ

  • स्वभाषा के विकास तथा देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें : अमित शाह

  • सरकार देश में मजबूत लॉजिस्टिक तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ

  • डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं महिलाएं और छोटे किसान : प्रधानमंत्री मोदी

  • ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला

News
Home›News›मंत्री सतेन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा ने किया विशाल प्रदर्शन

मंत्री सतेन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा ने किया विशाल प्रदर्शन

By Antim Pravakta
January 28, 2017
2521
0
Share:

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को 9 जनवरी मुख्यमंत्री आवास के बाहर हवाला कारोबार में संलिप्त मंत्री सतेन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पार्टी के 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं के विशाल प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें मौरिस नगर स्थित आॅपरेशन सेल के थाने में ले गई।

सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, डाॅ. उदित राज, महेश गिरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये मनोज तिवारी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है और आज भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद दिल्ली सरकार में संस्थागत हो गया है।

जो व्यक्ति कहता था कि मैं विधानसभा में एक भी कलंकित विधायक को नहीं बैठने दूंगा उसने लगातार अपने कलंकित एवं मार्यादाहीन साथियों का बचाव किया है। आज वह उन सभी राजनीतिक आदर्श पाठों को भूल गये हैं जिनके वह सत्ता मंे आने से पहले प्रचार करते थे।

तिवारी ने कहा कि मंत्री सतेन्द्र जैन द्वारा गैरकानूनी हवाला कारोबार अब सबूतों के साथ जगजाहिर है और राजनीतिक औचित्य के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि वह इस्तीफा दें या जैन को बर्खास्त किया जाये।

उन्होंने कहा कि आज हम यहां सतेन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आये हैं पर यह जानते हैं कि मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने मंत्री जैन के विरूद्ध कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह उनकी भ्रष्टाचार से अर्जित अकूट सम्पत्ति के मुंशी हैं और जैसे ही वह जैन पर कार्रवाई करेंगे, वह केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जगजाहिर कर देंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूँ और मानता हूँ कि जब राजनीतिज्ञों के भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं तो उनका पहला शिकार उनके बच्चे एवं परिजन होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को सतेन्द्र जैन के विरूद्ध कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा जनता से कहीं अधिक वह अपने परिजनों एवं मित्रों के आगे अपनी छवि गिरा बैठेंगे।

पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री आवास के बाहर से गिरफ्तार करके ले जाते हुये श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह विडम्बना है कि केजरीवाल के शासन में कर चोरी एवं हवाला का अभियुक्त तो सरकारी सुविधाओं का आनंद ले रहा है और चोरी रूकवाने आये लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थन, पवन शर्मा, विधायक जगदीश प्रधान, जय प्रकाश, आशीष सूद, कुलजीत चहल, तिलकराज कटारिया, श्रीमती शिखा राय, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती विशाखा शैलानी, अभय वर्मा, श्रीमती कमलजीत सहरावत, राजीव बब्बर, हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, आतिफ रशीद, रमेश बाल्मीकि आदि, निगम नेता सुभाष आर्य, वी पी पांडेय एवं संजय जैन पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, मोहन सिंह बिष्ट, साहब सिंह चैहान, गुगन सिंह रंगा, अजीत खड़खड़ी, मोती लाल सोढ़ी, नीलदमन खत्री, अनिल शर्मा, सभी 14 जिला अध्यक्षों सहित हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में सम्मिलित हुये।

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सत्ता में आने के तुरन्त बाद से भ्रष्टाचार एवं मर्यादाहीनता अरविन्द केजरीवाल सरकार का पर्याय बन गये हैं। केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे आसिम खान, जितेन्द्र तोमर एवं संदीप कुमार का भ्रटाचार एवं मर्यादाहीनता तो पहले ही जग जाहिर है और अब मुख्यमंत्री के निकटतम सहयोगी सतेन्द्र जैन के काले धन का धंधा जनता के बीच है। अगर मंत्री सतेन्द्र जैन को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो इसका मतलब निकलेगा कि उनके काले धंधे में मुख्यमंत्री केजरीवाल का भी हिस्सा है।

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केजरीवाल ने जनता को भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियानकर्ता के रूप में गुमराह करके सत्ता में आये थे पर आज भ्रष्टाचार के रक्षक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री सतेन्द्र जैन को तुरन्त बर्खास्त नहीं किया जाता है तो शीघ्र ही दिल्ली की जनता सड़कों पर आकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी।

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के कुशासन, विकास में नकारापन, भाई-भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार से परेशान आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल, मंत्री सतेन्द्र जैन के विरूद्ध कार्रवाई नहीं करते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता रोजाना सड़कों पर उतर का प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार जगजाहिर है, दिल्ली सरकार के परिवहन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभागों सहित लगभग पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। विकास आयुक्तों के कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ बन गये हैं और इसके चलते जनता में सरकार के विरूद्ध वैमनष्य बढ़ रहा है।

महेश गिरी ने कहा कि केजरीवाल सरकार परोक्ष रूप से आर्थिक एवं अप्रत्यक्ष रूप से राजनैतिक भ्रष्टाचार में जकड़ी है। मंत्री सतेन्द्र जैन एवं आसिम खान परोक्ष आर्थिक भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं तो बारबार नगर निगमों के आर्थिक संसाधनों को रोका जाना राजनीतिक भ्रष्टाचार का प्रमाण है।

सरदार आर पी सिंह ने कहा कि इस बात के प्रमाण अब सामने आ रहे हैं कि झुग्गी बस्तियों में जनसुविधाओं के रखरखाव के पैसे का भी विधायकों ने अधिकारियों से मिलकर गोलमाल किया है और मुख्यमंत्री केजरीवाल इस मामले में भी जवाबदेह हैं।

Previous Article

झुग्गी बस्ती के निकटवर्ती स्कूलों में वोकेशनल ...

Next Article

नई अर्थव्यवस्था से सबके लिए घर का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Antim Pravakta

Related articles More from author

  • News

    अब नहीं होगी ड्राईविंग लाइसेंस और आरसी साथ लेकर चलने की जरूरत

    September 9, 2016
    By Antim Pravakta
  • News

    कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 29,429 मामले

    July 16, 2020
    By Antim Pravakta
  • News

    पंजाब प्रैस क्लब, जालंधर को डिप्टी सीएम से मिला लालीपॉप

    January 12, 2011
    By Antim Pravakta
  • News

    अंगूठे की पहचान से चलने वाला मोबाइल बैंकिंग एप्प भीम नये भारत के विकास की नीव बनेगा-मनोज तिवारी

    January 28, 2017
    By Antim Pravakta
  • News

    56 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, कोकिलाबेन ने प्राप्त किया धीरुभाई का सम्मान

    March 29, 2016
    By Antim Pravakta
  • हीरो, होंडा मोटरसाइकिल ने की बीएस-तीन मॉडलों पर 12,500 रुपए छूट
    News

    हीरो, होंडा मोटरसाइकिल ने की बीएस-तीन मॉडलों पर 12,500 रुपए छूट

    March 31, 2017
    By DPS Rathor

You may interested

  • NewsPolitics Newsदिल्ली प्रवक्ता

    आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए ,केविशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाना चाहते है-राजेश भाटिया

  • NewsPolitics News

    मोदी सरकार देश में ऐसी पहली सरकार

  • Politics News

    कर्नाटक चुनाव : बीजेपी ने जारी की 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

logo

About us

  • 19/Gurudwara Market, Madangir, New Delhi, 110068
  • 9899112832
  • ceoapnews@gmail.com
  • Home
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें
© Copyright © 2020-24 अंतिम प्रवक्ता. Creation by Balaji Web World