संघ से जुड़े होने पर गर्व- वेंकैया
वेंकैया ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के धर्मांतरण के खिलाफ दिए गए वक्तव्यों का उल्लेख करते हुए इस पर रोक नहीं लगाने के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे विवाद में आरएसएस को घसीटने के लिए भी विपक्ष पर जोरदार हमला किया। साथ ही कहा कि वह संघ से जुड़े होने पर गर्व महसूस करते हैं। इस पर विपक्ष ने जोरदार विरोध किया और बहिर्गमन कर गए।




