अंतिम प्रवक्ता

Top Menu

  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

Main Menu

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

logo

Header Banner

अंतिम प्रवक्ता

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • Antim Pravakta February 2013 - E-magazine

      August 18, 2013
      1
    • magazine

      February 21, 2013
      0
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ

  • स्वभाषा के विकास तथा देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें : अमित शाह

  • सरकार देश में मजबूत लॉजिस्टिक तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ

  • डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं महिलाएं और छोटे किसान : प्रधानमंत्री मोदी

  • ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला

दिल्ली प्रवक्ता
Home›दिल्ली प्रवक्ता›विधानसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की संगठनात्मक बैठक

विधानसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की संगठनात्मक बैठक

By DPS Rathor
December 7, 2019
1840
0
Share:

मोदी सरकार ने अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, यह चुनावी नहीं, जनता के न्याय का फैसला है – प्रकाश जावड़ेकर

अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों के माथे पर पिछले 40 सालों से अनधिकृत का ठप्पा लगा था जिसको मोदी सरकार ने हटा दिया है – प्रकाश जावड़ेकर
ड

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक को केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली चुनाव प्रभारी श्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन का भी मार्गदर्शन मिला। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, श्रीमति मीनाक्षी लेखी, श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री गौतम गंभीर, नेता प्रतिपक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, मिजोरम प्रभारी श्री पवन शर्मा, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री राजेश भाटिया सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने किया।

1575731925760_1

केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा मोदी सरकार ने अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। ये चुनावी फैसला नहीं है यह जनता के न्याय का फैसला है। अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों के माथे पर पिछले 40 सालों से अनधिकृत का ठप्पा लगा था जिसको मोदी सरकार ने हटा दिया है। केन्द्र सरकार ने आम आदमी पार्टी सरकार को इसके नक्शे बनाने को कहा था जिसे वे 5 सालों तक नहीं बना पाये और 2019 में आम आदमी पार्टी सरकार ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर 2021 तक का समय मांगा। इसके बाद केन्द्र सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली और डीडीए को नक्शे बनाने के निर्देश दिये। 1000 कालोनियों के नक्शे अभी तक बन चुके हैं और 700 वेबसाइट पर डाले जा चुके हैं। डीडीए ने अभी तक 25 सेंटर खोल दिये हैं जिसमें फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन किया जायेेगा और हमारे कार्यकर्ताओं को मिलकर जनता को इसकी जानकारी देनी और उनके फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिये। दोनों सदन में यह बिल पास हो चुका है और बहुत ही जल्द कानून बन जायेगा। दूसरे बड़े फैसले में हमारी सरकार ने जहां झुग्गी वहीं मकान देने की घोषणा की है। दिल्ली में अभी 192 जे.जे. क्लस्टर में 25 कालोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है और 167 कालोनियों का सर्वे अभी चल रहा है। दिल्ली में जे.जे. क्लस्टरों में करीब 15 से 20 लाख लोग रहते हैं और उन सबको जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत उनको पक्का मकान दिया जायेगा। तीसरे बड़े फैसले के अंतर्गत दिल्ली में जो 10 लाख दुकानदार जो लीज पर थे उनको फ्री होल्ड करने का फैसला लिया गया है। चैथे बड़े फैसले के अंतर्गत 105 मार्किटों में 50 हजार से अधिक दुकानदारों का कन्वर्जन शुल्क माफ कर दिया गया है। पांचवें बड़े फैसले के अंतर्गत 5 लाख घरेलू उद्योगों को बड़ी राहत देते हुये मोदी सरकार ने 5 किलोवाट से 11 किलोवाट बिजली और 5 कर्मचारियों से 9 कर्मचारियों को एक साथ काम करने की छूट दी है। अब छोटे घरेलू उद्योगों को डीपीसीसी, लेबर डिपार्टमेंट और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट से एनओसी लेने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार ने गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों सहित हर वर्ग के लोगों के काम किया है।

5श्री जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को हमेशा धोखे में रखा, कभी यौन उत्पीड़न आरोपी विधायक को बचाते रहे, तो कभी देश-विरोधी नारे लगाने वालों एवं टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया और आज तक उन पर केस चलाने की इजाजत नहीं दी। एनआरसी के मुद्दे पर श्री जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कहते है कि दिल्ली में एन.आर.सी. आई तो मनोज तिवारी को दिल्ली से बाहर जाना पड़ेगा। एन.आर.सी. विदेशी अवैध घुसपैठियों के लिये है, क्या मनोज तिवारी विदेशी अवैध घुसपैठिये हैं? दिल्ली सबका दिल है, दिल्ली सबकी राजधानी है। यहां लोग आकर दिल्ली का वैभव बढ़ाते हैं और दिल्ली में जो परप्रांतीय लोग आये हैं उनको अवैध घुसपैठिये कहना पाप है। श्री जावड़ेकर ने कहा कि यह विज्ञापन की सरकार है। किसी भी बुरे प्रोडक्ट को अच्छे विज्ञापन से बेचा नहीं जा सकता और दिल्ली के लोग इसे समझ चुके है।

श्री जावड़ेकर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को हर वर्ग के लोगों के बीच में जाकर लोगों से मिलकर उनसे संवाद करना जरूरी है और उनको यह बताना भी जरूरी है कि हमने क्या किया और उन्होंने क्या नहीं किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी ये सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की योजनाएं पहुंचे क्योंकि भाजपा देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित है। दिल्ली की जनता के सामने उनकी सच्चाई आ गई है और आने वाले चुनाव में उन्हें इसका मुंहतोड़ जबाव मिलने वाला है। मैंने दिल्ली में जितने भी लोगों से बात की हैं तो एक ही बात सामने आई है कि इस बार दिल्ली ने तय किया है कि कमल का बटन दबाना है और भाजपा की सरकार बनानी है।

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। दिल्ली में भाजपा की सरकार न आने से दिल्ली की दुर्दशा हो गई है, दिल्ली की हवा दमघोंटू हो गई है, पानी जहरीला हो गया है, सड़कों में गड्ढ़े हैं लेकिन केजरीवाल सरकार ने दलगत राजनीति नहीं छोड़ी, कहते रहे कि मोदी जी ने दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दिया। दिल्ली के अस्पताल ही बीमार हो गए हैं, समुचित व्यवस्था के अभाव में कई अस्पताल बंद होने की कगार पर है लेकिन केजरीवाल सरकार झूठे प्रचार-प्रसार से लोगों को गुमराह करने में लगी है। दिल्ली के सड़कों पर सरेराह दूसरे देशों से आए घुसपैठिए छीना-झपटी कर रहे हैं, राहगीरों पर हमला करते हैं लेकिन दिल्ली सरकार उनपर कोई कार्रवाई नहीं करती और जब भाजपा एन.आर.सी. लाकर ऐसे लोगों को दिल्ली से बाहर करने की बात करती है तो आम आदमी पार्टी अपने भड़काऊ बयानों से पूर्वांचल के लोगों तो भ्रमित करती है।

श्री तिवारी ने कहा कि मोदी जी ने पास्को एक्ट लाकर अपराधिक मानसिकता वाले लोगों को कड़ा संदेश दिया लेकिन विकृत मानसिकता के लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, बलात्कारियों का कोई जात, धर्म नहीं होता हमें इससे ऊपर उठकर सोचना होगा ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और इसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। लेकिन केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री जब खुद यौन उत्पीड़न के आरोपी को सुरक्षा दे रहे हो तो आम लोग कैसे ऐसी सरकार से न्याय की उम्मीद करें। अपनी ही कार्यकर्ता को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया लेकिन आरोपी विधायक पर आम आदमी पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देकर उनके अंदर घर छिन जाने के डर खत्म कर दिया है जो केजरीवाल सरकार पिछले पांच सालों में नहीं कर पाई। भाजपा की सरकार हमेशा आम नागरिकों के हक और न्याय के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी।

प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की नीतियों को घर-घर ले जाकर विस्तार से बताने का संकल्प लेते हैं क्यांेकि इन योजनाओं को केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक द्वेषवश रोक दिया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें लागू किया जायेगा जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

Previous Article

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब को ...

Next Article

दिल्ली भाजपा अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

DPS Rathor

Related articles More from author

  • दिल्ली प्रवक्ता

    लोकतंत्र केवल अपनी बात मनाने का नाम नहीं, लोकतंत्र का मतलब होता है सबसे साथ समन्वय बनाकर सुशासन देना, यदि ...

    March 18, 2021
    By Antim Pravakta
  • दिल्ली प्रवक्ता

    दिल्ली भाजपा यह मांग करती है कि दिल्ली सिविल डिफेंस संघर्ष मोर्चा के सभी 60 कर्मचारियों को तुरन्त बहाल किया ...

    November 28, 2018
    By DPS Rathor
  • दिल्ली प्रवक्ता

    नवनियुक्त अध्यक्ष आदेश गुप्ता के सामने संगठन को मजबूत करने की है चुनौती

    June 3, 2020
    By Antim Pravakta
  • दिल्ली प्रवक्ता

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार की जानकारी देने के लिए जारी की ईमेल

    June 22, 2022
    By Antim Pravakta
  • दिल्ली प्रवक्ता

    दिल्ली के बाजारों में ग्राहकों का टोटा

    May 23, 2020
    By Antim Pravakta
  • दिल्ली प्रवक्ता

    दिल्ली के 10 से 49 बिस्तर क्षमता वाले नर्सिंग होम ‘कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र’ घोषित

    June 14, 2020
    By Antim Pravakta

Leave a reply

You must be logged in to post a comment.

You may interested

  • Sports News

    सुब्रत रॉय की रहस्यमय दुनिया के इर्दगिर्द कसता जा रहा है फंदा

  • Politics News

    एडीजी के पद पर हैं और खुलेआम झूठ बोलते हैं

  • Sports News

    बरखा एनडीटीवी ग्रुप एडिटर, सोनिया एडिटोरियल डाइरेक्‍टर

logo

About us

  • 19/Gurudwara Market, Madangir, New Delhi, 110068
  • 9899112832
  • ceoapnews@gmail.com
  • Home
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें
© Copyright © 2020-24 अंतिम प्रवक्ता. Creation by Balaji Web World