अंतिम प्रवक्ता

Top Menu

  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

Main Menu

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • Home
  • हमारे बारे में
  • Blog
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें

logo

Header Banner

अंतिम प्रवक्ता

  • Home
  • Seminar
  • Tourism
  • सड़क से संसद तक
  • पत्रिका
    • Antim Pravakta February 2013 - E-magazine

      August 18, 2013
      1
    • magazine

      February 21, 2013
      0
    • 2019
      • March
    • 2018
      • Jan 2018
      • Feb 2018
      • March 2018
      • April 2018
      • March 2018
    • 2017
      • January 2017
      • Fab 2017
      • March 2017
      • April 2017
      • May 2017
      • June 2017
      • July 2017
      • August 2017
      • September 2017
      • October 2017
      • November 2017
      • December 2017
    • 2016
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
    • 2015
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • September
      • October
      • November
    • 2014
      • January
      • February
      • March
      • April
      • May
      • June
      • July
      • August
      • October
      • November
      • December
    • 2013
      • January 2013
      • February 2013
      • March 2013
      • April
      • May 2013
      • June 2013
      • July 2013
      • August 2013
      • September 2013
      • October 2013
      • November 2013
      • December 2013
    • 2012
      • October 2012
      • November 2012
      • December 2012
  • आपका प्रवक्ता
    • कृषि प्रवक्ता
    • कॉर्पोरेट प्रवक्ता
    • दिल्ली प्रवक्ता
    • धर्म प्रवक्ता
    • State Tourism
  • More
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे
    • चलचित्र
    • चित्र
  • Video
    • विश्व हिंदी दिवस व् सांस्कृतिक सम्मान सम्मेलन
      • 2012
    • हिंदी संस्कृति साहित्य सृजन सम्मान सम्मेलन
      • 2008
    • हिंदी महाकुंभ
      • 2012
      • 2011
      • 2007
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ

  • स्वभाषा के विकास तथा देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें : अमित शाह

  • सरकार देश में मजबूत लॉजिस्टिक तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ

  • डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं महिलाएं और छोटे किसान : प्रधानमंत्री मोदी

  • ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला

दिल्ली प्रवक्ता
Home›दिल्ली प्रवक्ता›दिल्ली के डिप्टीगंज और दरीबाकलां बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

दिल्ली के डिप्टीगंज और दरीबाकलां बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

By Antim Pravakta
June 5, 2020
753
0
Share:

अंतिम प्रवक्ता, 04 जून, 2020। पुरानी दिल्ली के बाजारों में कोरोना के चपेट में आने में काफी संख्या में दुकानदारों के साथ कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं। इनमें से कुछ की हालत चिंताजनक हो गई है। इस कारण कुछ दिनों में बाजारों को बंद करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भागीरथ पैलेस व लाजपत राय मार्केट के बाद अब दरीबाकलां और डिप्टीगंज मार्केट भी अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिए गए हैं, जबकि खारी बावली के दुकानदार बाजार बंद करने के पक्ष में बताए जा रहे हैं।

इस कारण आठ जून को कूचा महाजनी के ज्वैलरी की दुकानों को खुलने का मामला अधर में जा सकता है। चांदनी चौक के कारोबारी संगठन ने दुकान पर आने का फैसला दुकानदारों के स्व विवेक पर छोड़ दिया है। लॉकडाउन-3 तक ये सभी बाजार बंद थे, पर लॉकडाउन-4 में 19 मई से ऑड-इवन के आधार पर पुरानी दिल्ली के अन्य बाजारों के साथ ये बाजारें भी खुलने लगी थी। पुरानी दिल्ली में 50 से अधिक अलग-अलग सामानों के थोक बाजार हैं। अब अनलॉक-1 में 1 जून से ऑड-इवन भी हटा दिया गया है और बाजार खुलने के घंटों में भी वृद्धि की गई है। इससे कारोबार तो पटरी पर आने लगा है, पर साथ में कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

दवा व चिकित्सा उपकरण के थोक बाजार भागीरथ पैलेस में एक सप्ताह में 12 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद 31 मई से इस बाजार को बंद कर दिया गया है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक्स का थोक ओल्ड व न्यू लाजपत राय मार्केट भी 50 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामल सामने आने के बाद से 3 जून से बंद है। बाजार के कारोबारी संगठन ने बताया कि फिलहाल बाजार को 7 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

नया मामला चांदनी चौक में ज्वैलरी बाजार दरीबा कला और सदर बाजार में बर्तनों के थोक बाजार डिप्टीगंज का है। जहां भी कई दुकानदार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। डिप्टीगंज बाजार के सचिव भरत शर्मा ने बताया कि बाजार में कोरोना के छह से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, दरीबा व्यापार मंडल के महासचिव मनीष वर्मा ने बताया कि बाजार में चार मामले आए हैं। चिंता की बात कि एक संक्रमित व्यापारी तीन दिनों में 20 अन्य दुकानदारों से भी मिले हैं। यह चिंता की बात है। इसलिए बाजार अनिश्चिकाल के लिए बंद कर दिया गया है। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि बढ़ते कोरोना के मामले निश्चित ही चिंता का विषय है। इसलिए खरीदार भी बाजार में नहीं आ रहे हैं। फिलहाल दुकानदारों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

मसाला और सूखे मेवे के थोक बाजार खारी बावली भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सहमा हुआ है। यहां कोरोना संक्रमण मिलने पर गड़ौदिया मार्केट को सील भी कर दिया गया है। इसी तरह खारी बावली के अन्य मार्केटों में भी संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इस कारण बाजार की सभी दुकानें नहीं खुल रही है। दिल्ली किराना कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि निश्चित ही व्यापारी डरे हुए हैं। वह बाजार बंद करने के हक में है। फिलहाल इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।

Previous Article

केजरीवाल सरकार ने हमेशा से की धर्म ...

Next Article

उप्रः शिक्षिका ने 25 स्कूलों में काम ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Antim Pravakta

Related articles More from author

  • दिल्ली प्रवक्ता

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब को समुचित सम्मान देते हुये उनसे जुड़े स्थानों पर पंचतीर्थ का निर्माण करवाया – ...

    December 7, 2019
    By DPS Rathor
  • NewsPolitics Newsदिल्ली प्रवक्ता

    आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह खान का बचाव करने के लिए ,केविशेष सत्र बुलाकर दिल्ली की ...

    November 26, 2018
    By DPS Rathor
  • दिल्ली प्रवक्ता

    केजरीवाल झूठ की मशीन बन गए हैं- रामवीर सिंह बिधूड़ी

    May 26, 2020
    By Antim Pravakta
  • दिल्ली प्रवक्ता

    दिल्ली भाजपा अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है-मनोज तिवार

    December 8, 2019
    By DPS Rathor
  • Newsदिल्ली प्रवक्ता

    भय और पक्षपात मुक्त संसदीय व्यवस्था के लिए संवैधानिक जानकारियाँ होना आवश्यक -मनोज तिवारी

    January 30, 2019
    By DPS Rathor
  • दिल्ली प्रवक्ता

    राजनीतिक द्वेष भुलाकार सभी दल एकजुट होकर लडें कोरोना वायरस से : अमित शाह

    June 16, 2020
    By Antim Pravakta

Leave a reply

You must be logged in to post a comment.

You may interested

  • Sports News

    शराब पीने से किया मना तो चाकू से किया हमला

  • Sports News

    स्यूसाइड की घटनाओं ने मेट्रो प्रशासन की बढ़ाई चिंता

  • Sports News

    रात भर इलाज के इंतजार में इमरजेंसी के गेट पर बैठा रहा बुजुर्ग

logo

About us

  • 19/Gurudwara Market, Madangir, New Delhi, 110068
  • 9899112832
  • ceoapnews@gmail.com
  • Home
  • टैरिफ कार्ड (Tariff Card)
  • संपर्क करें
© Copyright © 2020-24 अंतिम प्रवक्ता. Creation by Balaji Web World