देश का सबसे बड़ा तिरंगा

अंतिम प्रवक्ता। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 7 मार्च को सबसे बड़ा
तिरंगा फहराया गया। 60 फुट चौड़े और 90 फुट लंबे तिरंगे को 207 फुट ऊंचे पोल पर कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने फहराया। झंडे का वजन 35 किलोग्राम है। फ्लैग फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिंदल ने कहा, मैंने भारत का सबसे बड़ा झंडा फहराने का सपना देखा था। सरकारी विभागों से अनुमति मिलने में देरी के कारण सात साल बाद यह सपना पूरा हुआ। जिंदल ने कहा कि तिरंगा पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ भारतीयों को गर्व का एहसास भी कराएगा। जिस पोल पर तिरंगा फहरा रहा है वह दिल्ली का सबसे ऊंचा फ्लैग पोल है। कार्यक्रम में पूर्व सपा नेता अमर सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रओं ने देशभक्ति के गीत गाए। फ्लैग फाउंडेशन देश भर में 12 जगहों पर 207 फीट ऊंचा फ्लैग पोल लगा चुका है, जबकि 100 फीट ऊंचे फ्लैग पोल की संख्या 33 है। कुछ महीनों में इनकी संख्या 50 करने की योजना है।कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 207 फुट ऊंचे फ्लैग पोल पर लहराता देश का सबसे बड़ा तिरंगा।






